Rekinity patient guide

Useful information for real life.आपकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए उपयोगी जानकारी।

You may have questions before starting physiotherapy, while you are recovering, or when something does not feel right. We have put the practical answers in one place.फिजियोथेरेपी शुरू करने से पहले, इलाज के दौरान या किसी परेशानी के समय आपके मन में कई सवाल हो सकते हैं। हमने ज़रूरी और आसान जानकारी एक जगह रखी है।

Before your first visitपहली विज़िट से पहले

Bring what helps us understand youवह जानकारी साथ लाएँ जिससे हमें आपको समझने में मदद मिले

If you have X-rays, scans, prescriptions, operation notes or previous treatment records, bring them if they are relevant. Wear comfortable clothes that allow the area being assessed to be seen and moved safely.अगर आपके पास एक्स-रे, स्कैन, डॉक्टर की पर्ची, ऑपरेशन की रिपोर्ट या पुराने इलाज के रिकॉर्ड हैं, तो ज़रूरत होने पर उन्हें साथ लाएँ। ऐसे आरामदायक कपड़े पहनें जिनमें शरीर के जिस हिस्से की जाँच होनी है, उसे आसानी से देखा और हिलाया जा सके।

What happens first?सबसे पहले क्या होगा?

We will ask about your symptoms, your daily activities and what you want to get back to. We may assess movement, strength, balance or other relevant areas. We will explain what we find and discuss the next steps with you.हम आपकी परेशानी, रोज़मर्रा के काम और आप क्या दोबारा आराम से करना चाहते हैं, इसके बारे में पूछेंगे। ज़रूरत के अनुसार मूवमेंट, ताकत, बैलेंस या दूसरी चीज़ों की जाँच की जा सकती है। जो समझ आएगा उसे आपको सरल भाषा में बताया जाएगा और आगे के कदम आपके साथ तय किए जाएँगे।

About recoveryरिकवरी के बारे में

Does soreness always mean something is wrong?क्या एक्सरसाइज़ के बाद दर्द का मतलब हमेशा परेशानी है?

Not necessarily. Some exercises can cause temporary muscle soreness, but new, severe or steadily worsening symptoms should be discussed with your physiotherapist. Your treatment should be adjusted to your condition and response.ज़रूरी नहीं। कुछ एक्सरसाइज़ के बाद थोड़ी देर के लिए मांसपेशियों में soreness हो सकती है। लेकिन नया, बहुत तेज़ या लगातार बढ़ता हुआ दर्द हो तो अपने फिजियोथेरेपिस्ट से बात करें। इलाज आपकी स्थिति और आपके शरीर की प्रतिक्रिया के अनुसार बदला जा सकता है।

Progress is not always a straight lineरिकवरी हमेशा एक सीधी रेखा में नहीं होती

Some days feel easier than others. What matters is the overall direction, your function and the goals you are working towards. Keep us informed when something changes rather than trying to push through a problem on your own.कुछ दिन बेहतर लग सकते हैं और कुछ दिन मुश्किल। आपकी रोज़मर्रा की क्षमता, आपके लक्ष्य और समय के साथ होने वाला बदलाव ज़्यादा मायने रखता है। अगर कुछ बदलता है या परेशानी बढ़ती है, तो खुद से ज़ोर लगाने के बजाय हमें बताइए।

When not to waitकब इंतज़ार नहीं करना चाहिए

Physiotherapy is not a substitute for emergency medical care. Seek urgent medical help for severe chest pain, severe breathing difficulty, sudden loss of consciousness, signs of stroke, major trauma, uncontrolled bleeding, or rapidly worsening symptoms that feel dangerous.फिजियोथेरेपी आपातकालीन चिकित्सा सहायता का विकल्प नहीं है। सीने में तेज़ दर्द, बहुत ज़्यादा साँस लेने में दिक्कत, अचानक बेहोशी, स्ट्रोक के संकेत, गंभीर चोट, खून न रुकना या तेजी से बिगड़ते खतरनाक लक्षण होने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लें।

Find your Rekinity branchअपनी Rekinity ब्रांच चुनें

Kohefiza, Bhopal

B-5, Housing Board Colony, Kohefiza, Bhopal

8602557658

View Bhopal detailsभोपाल की जानकारी देखें

Sironj

Opp. Nanni Bee Masjid, Kahara Bazar, Sironj

8871109853

View Sironj detailsसिरोंज की जानकारी देखें